बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सीधी जिले में बाणसागर डैम के तीन गेट खोलने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा। सिहावल, चौपाल कोठार सहित कई तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालात। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, SDRF की टीम तैनात।
रीवा-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत बघवार से रामपुर नैकिन तक 9 किमी रेल ट्रैक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही सीआरएस निरीक्षण के बाद इस मार्ग पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। साथ ही सोन नदी पर 700 मीटर लंबे रेलवे ब्रिज और सीधी रेलवे स्टेशन के निर्माण में तेजी लाई जा रही है।
रीवा में एनएचआई अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की बैठक में 430 करोड़ रुपये की लागत से सर्रा-सीधी फोरलेन और सोन नदी मेजर ब्रिज को मंजूरी दी गई। रीवा बायपास आठ लेन में तब्दील होगा और बेला-सिलपरा रिंग रोड का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण किया जाएगा।
















